Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस का धरना, गांधी पार्क में 3 घंटे प्रदर्शन

लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस का धरना, गांधी पार्क में 3 घंटे प्रदर्शन!


न्यूज़ रिपोर्ट

जनपद लखीमपुर खीरी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लखनऊ में विधानसभा घेराव के दौरान हुए लाठीचार्ज के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया।

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रहलाद पटेल के नेतृत्व में कंपनी बाग स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर विरोध जताया। बाद में गांधी पार्क में सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक धरना प्रदर्शन किया गया।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय सहित कई नेताओं और कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज की कड़ी निंदा की गई। उपस्थित कांग्रेसजनों ने प्रदेश सरकार और पुलिस प्रशासन पर दमनकारी नीति अपनाने का आरोप लगाया।

मनरेगा बचाओ संघर्ष कार्यक्रम के तहत भाजपा की केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा गया कि राज्यों पर अतिरिक्त वित्तीय भार डाला जा रहा है। साथ ही प्रदेश सरकार के रवैये पर भी गहरा खेद व्यक्त किया गया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

कोई टिप्पणी नहीं