शुकुल बाजार में बाटी-चोखा कार्यक्रम का भव्य आयोजन, हजारों लोगों ने लिया प्रसाद
शुकुल बाजार में बाटी-चोखा कार्यक्रम का भव्य आयोजन, हजारों लोगों ने लिया प्रसाद
शुकुल बाजार, अमेठी से रामधनी शुक्ला की रिपोर्ट।
जिला अमेठी के शुकुल बाजार क्षेत्र के पूरे अजीटन गांव में सामाजिक समरसता और आपसी भाईचारे का एक सुंदर उदाहरण देखने को मिला। यहां संत प्रसाद सुरजन महाविद्यालय परिसर में भव्य बाटी-चोखा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में क्षेत्र के हजारों की संख्या में संभ्रांत व्यक्तियों ने सहभागिता की और सामूहिक रूप से भोजन ग्रहण किया। आयोजन में जगदीशपुर विधानसभा से माननीय विधायक सुरेश पासी विशेष रूप से मौजूद रहे।
कार्यक्रम में प्रधान संघ अध्यक्ष सतीश मिश्रा, संदीप, पत्रकार मनोज तिवारी, जिला उपाध्यक्ष गिरी चंद शुक्ला सहित बड़ी संख्या में पत्रकार बंधु एवं क्षेत्रीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का उद्देश्य सामाजिक एकता को मजबूत करना और पारंपरिक व्यंजनों के माध्यम से आपसी सौहार्द को बढ़ावा देना रहा। आयोजन को लेकर क्षेत्र में खासा उत्साह देखने को मिला।
शुकुल बाजार, अमेठी से रामधनी शुक्ला, श्री न्यूज़ 24।

Post a Comment