Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

कमलापुर में दर्दनाक हादसा: कच्ची दीवार गिरने से बुजुर्ग की मौत, गांव में मातम

कमलापुर में दर्दनाक हादसा: कच्ची दीवार गिरने से बुजुर्ग की मौत, गांव में मातम



कमलापुर, सीतापुर से विनय शुक्ला की रिपोर्ट।

थाना मानपुर क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत भिठौली में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां कच्चे मकान की दीवार गिरने से 55 वर्षीय बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक की पहचान राजू तिवारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि राजू तिवारी अपने कच्चे मकान में साइकिल लेने गए थे। उसी दौरान अचानक कच्ची दीवार भरभरा कर उनके ऊपर गिर गई, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना मिलने पर थाना मानपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

श्री न्यूज़ 24 | अदिति न्यूज़

कमलापुर-सीतापुर

कोई टिप्पणी नहीं