घर के बंटवारे को लेकर विवाद, पिता और बेटे की पिटाई — थाने में शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं
घर के बंटवारे को लेकर विवाद, पिता और बेटे की पिटाई — थाने में शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं
📍 लखीमपुर खीरी | ग्राम नौरंगाबाद |
लखीमपुर खीरी के ग्राम नौरंगाबाद में घर के बंटवारे को लेकर परिवार में हुआ विवाद हिंसक रूप ले बैठा। आरोप है कि बड़े भाई ने अपने ही पिता और भाई के साथ मारपीट की, जिसमें बड़ा बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया।
पीड़ित पिता और जख्मी बेटे ने नजदीकी थाना सिंगाही में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। परिजनों का कहना है कि बड़े बेटे के सिर में गंभीर चोट आई है, इसके बावजूद पुलिस मामले को गंभीरता से नहीं ले रही।
न्याय की उम्मीद में पीड़ित पक्ष ने पुलिस अधीक्षक (कप्तान साहब) को भी प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। परिवार का कहना है कि उन्हें लगातार अनदेखा किया जा रहा है और अब उन्हें प्रशासन से न्याय की उम्मीद है।
अब देखना होगा कि पुलिस प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है और पीड़ित परिवार को कब तक न्याय मिल पाता है।
कैमरामैन के साथ,
[Shahid Ali],
श्री न्यूज़ 24, लखीमपुर खीरी।

Post a Comment