Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

भीखीपुर ग्रामसभा में नाली का गंदा पानी सड़कों पर, ग्रामीणों में भारी रोष, संक्रामक बीमारियों का खतरा

भीखीपुर ग्रामसभा में नाली का गंदा पानी सड़कों पर, ग्रामीणों में भारी रोष, संक्रामक बीमारियों का खतरा



जनपद अमेठी के ब्लॉक सिंहपुर अंतर्गत ग्रामसभा भीखीपुर में जल निकासी व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई है। नालियों का गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है, जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश है और संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ता जा रहा है।

ब्लॉक सिंहपुर की ग्रामसभा भीखीपुर में हालात बद से बदतर हो चुके हैं। नालियों की सफाई न होने के कारण गंदा पानी अब सड़कों पर फैल गया है। गांव की मुख्य सड़क पर जलभराव की स्थिति बनी हुई है, जिससे लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है।


स्थानीय निवासियों का कहना है कि इसी मार्ग से रोजाना स्कूली बच्चों का आना-जाना होता है। गंदे पानी और कीचड़ के कारण बच्चों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार बच्चे फिसलकर गिर भी चुके हैं, जिससे चोट लगने और संक्रमण का खतरा बना रहता है।

गंदगी और जलभराव के चलते मच्छरों का प्रकोप भी तेजी से बढ़ा है। ग्रामीणों का कहना है कि डेंगू, मलेरिया और अन्य संक्रामक बीमारियों का डर सताने लगा है। गांव के लोगों ने बताया कि इस संबंध में कई बार जन-प्रतिनिधियों और संबंधित अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही नालियों की सफाई और जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं की गई, तो वे सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।

कैमरे में साफ देखा जा सकता है कि सड़क पर गंदा पानी जमा है और लोग उसी से होकर गुजरने को मजबूर हैं।

फिलहाल प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। अब देखना होगा कि संबंधित अधिकारी कब तक इस समस्या का समाधान करते हैं।

यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद के साथ,

श्री न्यूज़ 24।

कोई टिप्पणी नहीं