Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

ड्रग माफिया गैंगस्टर नेपाल का वांटेड अपराधी विक्की नेपाली ने दी सभासद उस्मान को गोली मारने की धमकी

ड्रग माफिया गैंगस्टर नेपाल का वांटेड अपराधी विक्की नेपाली ने दी सभासद उस्मान को गोली मारने की धमकी



पलिया कलां का कुख्यात ड्रग्स तस्कर गैंगस्टर व नेपाल का वांटेड ड्रग्स माफिया विक्की नेपाली अंतरराष्ट्रीय मार्ग पर ड्रग्स बेच रहा था वहीं पर सभासद उस्मान भी टहल रहे थे वहां पर दो नेपालि युवक उससे कुछ काली पॉलिथीन में ले रहे थे उससे पूछताछ करने लगे पूछताछ करते ही विक्की नेपाली नामक युवक मारपीट पर आमदा हो गया और 315 बोर की गोली से मारने की धमकी दी।

पलिया (खीरी)। नगर के मोहल्ला बरबण्डा निवासी नगर पालिका सभासद उस्मान ने कोतवाली पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर एक युवक पर नशीले पदार्थ की सप्लाई करने तथा विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस से कार्रवाई की मांग की गई है।सभासद उस्मान के अनुसार वह अपने एक साथी के साथ दुधवा रोड पर टहलने गए थे। इसी दौरान उन्होंने देखा कि पलिया के थारूपुरवा निवासी एक व्यक्ति दो अन्य नेपाली व्यक्तियों को काली पॉलिथीन में नशीला पदार्थ दे रहा था। आरोप है कि जब उन्होंने युवक को समझाते हुए कहा कि वह यह धंधा बंद कर दे, क्योंकि नशे के कारण क्षेत्र की युवा पीढ़ी बर्बाद हो रही है, तो वह भड़क उठा।


पीड़ित का आरोप है कि युवक ने उनके साथ गाली-गलौज की और मारपीट पर उतारू हो गया। इतना ही नहीं, उसने खुद को नेपाल से तड़ीपार बताते हुए कहा कि वह पलिया से भी कई बार जेल जा चुका है जिस पर गुंडा एक्ट और गैंगस्टर जैसी बड़ी आपराधिक धाराओं में मुकदमा पंजीकृत है। सभासद के मुताबिक आरोपी ने खुलेआम धमकी दी कि उसे स्मैक बेचने से कोई नहीं रोक सकता और विरोध करने पर अंजाम भुगतने की चेतावनी दी।

सभासद उस्मान ने कोतवाली पुलिस से आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने तथा क्षेत्र में चल रहे कथित नशे के कारोबार की जांच कराने की मांग की है।

थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी ने बताया कि प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है, मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।


श्री न्यूज़ 24 से UP हेड मनोज प्रजापति की खास रिपोर्ट

कोई टिप्पणी नहीं