लखीमपुर खीरी-भाजपा की नई जिलाध्यक्ष सूची जारी, लखीमपुर खीरी की कमान अरविंद गुप्ता को
लखीमपुर खीरी-भाजपा की नई जिलाध्यक्ष सूची जारी, लखीमपुर खीरी की कमान अरविंद गुप्ता को
पार्टी नेतृत्व ने संगठन को और मजबूत करने के उद्देश्य से कई जिलों में नए चेहरों को मौका दिया है। लखीमपुर खीरी में अरविंद गुप्ता की नियुक्ति को संगठनात्मक दृष्टि से अहम माना जा रहा है।
वहीं आपको जानकारी देते हुए बता दें कि सूची जारी होने के बाद से ही नवनियुक्त जिलाध्यक्ष के आवास पर कार्यकर्ताओं का तांता लगा हुआ है। बधाई देने वालों की भीड़ देर शाम तक जुटी रही।
नाम की घोषणा होते ही अरविंद गुप्ता भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ संकटा देवी मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने माता के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।
बताया जा रहा है कि जल्द ही वह विधिवत कार्यभार ग्रहण करेंगे और आगामी कार्यक्रमों व संगठनात्मक बैठकों का दौर शुरू होगा।



Post a Comment