पूर्वांचल एक्सप्रेसवे वे पर बुलेरो की टक्कर से राजमिस्त्री की मौत
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे वे पर बुलेरो की टक्कर से राजमिस्त्री की मौत
मंडल ब्यूरो चीफ न्यूज़24 से रामधनी शुक्ला
अमेठी जनपद के बाजारशुकुल अंतर्गत पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर सोमवार शाम करीब चार बजे एक सड़क हादसा हो गया। माइल स्टोन 52.2 के पास हलियापुर जाने के लिए लिफ्ट मांग रहे एक युवक को तेज रफ्तार अज्ञात बुलेरो ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों की मदद से घायल युवक को तत्काल सीएचसी शुकुल बाजार पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान रामतीरथ 30 वर्ष निवासी पूरे मेड़ीलाल बदलगढ़ सुबेहा पलिया बाराबंकी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह सुबेहा क्षेत्र में काम करने के बाद नई साइट देखने जा रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल है। रामतीर्थ अपने पीछे पत्नी और तीन छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं। इस संबंध में थाना प्रभारी विवेक वर्मा ने बताया तहरीर मिलने पर केश दर्ज किया जाएगा,फिर भी कैमरों की मदद से टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।

Post a Comment