प्रताड़ना से तंग आकर पति ने खाया ज़हर, मौत आठ नामजद आरोपियों पर मुकदमा, लेकिन गिरफ्तारी शून्य!
प्रताड़ना से तंग आकर पति ने खाया ज़हर, मौत आठ नामजद आरोपियों पर मुकदमा, लेकिन गिरफ्तारी शून्य!
न्याय न मिलने से टूटी महिला, आत्महत्या को मजबूर
प्रशासन पर रसूखदारों के दबाव में काम करने के आरोप
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जनपद से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ लगातार प्रताड़ना से परेशान एक व्यक्ति ने ज़हर खाकर अपनी जान दे दी। मामले में पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा तो दर्ज कर लिया है, लेकिन गंभीर धाराओं के बावजूद अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई। न्याय की आस लगाए बैठी पीड़िता आखिरकार टूट गई और उसने आत्महत्या जैसा खौफनाक कदम उठा लिया।
यह मामला भीरा थाना क्षेत्र का है।
मृतक पर लंबे समय से मानसिक और सामाजिक प्रताड़ना का आरोप लगाया गया था। परिजनों का कहना है कि प्रताड़ना से तंग आकर व्यक्ति ने ज़हर खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
घटना के बाद पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया, लेकिन हैरानी की बात यह है कि मामला गंभीर श्रेणी का होने के बावजूद आज तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की गई।
इधर, न्याय की राह देख रही मृतक की पत्नी प्रशासनिक लापरवाही और आरोपियों की खुलेआम घूमती दबंगई से मानसिक रूप से टूट गई। इंसाफ न मिलने से आहत होकर महिला ने भी आत्महत्या कर ली।
परिजनों का आरोप
परिजनों का आरोप है कि आरोपी रसूखदार हैं और उन्हीं के दबाव में प्रशासन कार्रवाई करने से बच रहा है।
पीड़ित परिवार का कहना है कि अगर समय रहते आरोपियों की गिरफ्तारी हो जाती, तो आज दो जिंदगियां यूँ नहीं जातीं।
प्रशासन पर सवाल
यह पूरा मामला एक बार फिर कानून-व्यवस्था और पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
क्या रसूखदारों के आगे प्रशासन बेबस है?
और क्या पीड़ितों को न्याय के लिए अपनी जान देनी पड़ेगी?
अब देखना होगा कि इस दोहरी मौत के बाद प्रशासन नींद से जागता है या फिर यह मामला भी फाइलों में दबकर रह जाएगा।

Post a Comment