Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

दरोगा, लेखपाल और भूमाफियाओं के गठजोड़ से पीड़ित परेशान, दरोगा ने दी धमकी।

 दरोगा, लेखपाल और भूमाफियाओं के गठजोड़ से पीड़ित परेशान, दरोगा ने दी धमकी।



क्षेत्रीय लेखपाल कमलेश गौतम द्वारा प्रार्थी की गांव की जमीन पर लगी फसल जोतवा डाली, मनमानी किए जाने की शिकायत करने पर पुलिस द्वारा धमकाया जा रहा है।


पूरा मामला ग्राम पंचायत नरहर का है। जहां सैकड़ों एकड़ जमीन पर लेखपाल कमलेश गौतम के संरक्षण में भूमाफियाओं द्वारा अवैध कब्जा किए हुए हैं। उक्त जमीन सरकारी है जिन लोगों की जमीनों को लेखपाल कमलेश गौतम ने छोड़ दिया। और शिकायतकर्ता की जमीन को लेखपाल कमलेश गौतम ने। दो बार 12, 12 हजार रुपए लेकर जमीन नापी थी। शिकायतकर्ता बोला मैं पड़ा लिखा नहीं था। लेखपाल ने जो नाप के दी थी उसमें मेरा गेहूं खड़ा हुआ था। जिसको लेखपाल कमलेश गौतम और कानूनगो ने जुतवा दी। एवं लेखपाल और भूमाफियाओं द्वारा पीड़ित को धमकी दी गई। अगर कहीं शिकायत की तो जान से मरवा दूंगा और वही हुआ। जब मैंने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र दिया तो ओमप्रकाश जगदम्मा, जय सिंह प्रधान सहित सभी भूमाफियाओं ने धमकी दी। और कहा मैंने तुमको मना किया था अगर कहीं शिकायत की तो अच्छा नहीं होगा। और फौजदारी अमादा हो गये और बोले हम लोगों ने लेखपाल कानूनगो को मोटी रकम दी। इसलिए मेरी जमीन नहीं जोती गई तुम भी और रुपए देते तो तुम भी बच जाते। आज के बाद अगर कहीं शिकायत की तो अच्छा नहीं होगा। जिसकी शिकायत पीड़ित ने दिनांक 2 फरवरी 2026 को जिला अधिकारी से की थी। जिससे आक्रोशित फूलबहेड के दरोगा सोबरन लेखपाल कमलेश गौतम, और भूमाफियाओं ने प्रार्थी को थाना बुलाकर गालियां दी। एवं मीडिया के पास शिकायत करने पर चलने फिरने वाला नहीं रखेंगे। और धमकी देते हुए कहा ऐसी धाराएं लगाकर एफआईआर में फंसा देंगे। जेल से बाहर नहीं निकल पाओगे इस तरह की धमकियां लगातार मिल रही है पीड़ित काफी भयभीत है। फिलहाल जो भी हो अब देखना यह होगा कि। जिले के तेजतर्रार ईमानदार डीएम, एसपी द्वारा उक्त दरोगा और लेखपाल पर क्या कुछ कार्यवाही अमल में लाते हैं जो भविष्य के गर्भ में है।

कोई टिप्पणी नहीं