Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

अमेठी जिले के शुकुल बाजार थाना क्षेत्र से मृतक की लास बरामद

 अमेठी जिले के शुकुल बाजार थाना क्षेत्र  से मृतक की लास बरामद



श्री न्यूज़ 24 से मंडल ब्यूरो चीफ शुकुल बाजार अमेठी से रामधनी शुक्ला


शुकुल बाजार अमेठी से बड़ी खबर इंटर कॉलेज रोड स्थित भारत गैस एजेंसी के पास एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान शाहिद पुत्र शरीफ (उम्र लगभग 35 वर्ष) निवासी शुकुल बाजार कस्बा के रूप में हुई है।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक युवक की गला काटकर निर्मम हत्या की गई है। शव उसके घर से लगभग एक किलोमीटर की दूरी पर पड़ा मिला। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और हत्या की आशंका जताई है।

सूचना पाकर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है ताकि साक्ष्य जुटाए जा सकें।

इलाके में इस वारदात के बाद भय और आक्रोश का माहौल है। पुलिस का कहना है कि सभी संभावित पहलुओं पर जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।



मंडल ब्यूरो चीफ शुकुल बाजार अमेठी से रामधनी शुक्ला की खबर

कोई टिप्पणी नहीं