Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

लखीमपुर खीरी में निघासन पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।

 लखीमपुर खीरी में निघासन पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। 



श्री न्यूज 24 से मण्डल रिपोर्टर चन्दन सोनी लखनऊ मण्डल लखीमपुर खीरी 


आगामी होली एवं अन्य त्योहारी सीजन को दृष्टिगत रखते हुए उत्तर प्रदेश शासन एवं आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश द्वारा जारी निर्देशों के अनुपालन में जनपद खीरी में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं परिवहन के विरुद्ध सघन प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है।


उप आबकारी आयुक्त लखनऊ प्रभार लखनऊ तथा जिला आबकारी अधिकारी खीरी श्री राजवीर सिंह के कुशल निर्देशन में दिनांक 28 फरवरी 2025 को निघासन पुलिस बल के साथ आबकारी निरीक्षक राजेश कुमार द्वारा विभिन्न संदिग्ध क्षेत्रों पुरैना ,मुरगहा, खैरानी, बल्लीपुर मझगईं थाना के अंतर्गत सघन दबिश दी गई। अभियान के दौरान 1 अभियोग दर्ज करते हुए लगभग 25 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई, जबकि मौके पर करीब 400 किलोग्राम लहन नष्ट कराया गया।


बरामद शराब को कब्जे में लेकर संबंधित धाराओं में कार्रवाई की गई। आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि होली त्योहार के दौरान अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए अभियान निरंतर जारी रहेगा। स्थानीय प्रशासन ने आमजन से भी अपील की है कि अवैध शराब के संबंध में किसी भी प्रकार की सूचना तत्काल विभाग को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।


इस कार्रवाई से इलाके में अवैध शराब बनाने और बेचने वालों में हड़कंप मच गया है। आबकारी विभाग और पुलिस की इस संयुक्त कार्रवाई को इलाके में अवैध शराब के कारोबार पर एक बड़ा प्रहार माना जा रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं