Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

वार्षिक उत्सव के उपलक्ष्य में बंसल इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी लखनऊ में सृजन 2026 का किया गया आयोजन

वार्षिक उत्सव के उपलक्ष्य में बंसल इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी लखनऊ में सृजन 2026 का किया गया आयोजन



श्री न्यूज 24 अदिति न्यूज 

विनय शुक्ला 


लखनऊ 

 दिनांक 28/02/2026 को राजधानी लखनऊ में सीतापुर रोड सेवा अस्पताल के बगल में स्थित बंसल इंस्टीट्यूट आफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में दो दिवसीय फेस्ट सृजन 2026 का आयोजन किया गया I संस्था के चेयरमैन गिरजा शंकर अग्रवाल ने मुख्य अतिथि  प्रो. वी के. सिंह पूर्व कुलपति महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय बीकानेर राजस्थान का पुष्प- गुच्छ भेंट कर स्वागत किया इस कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्वलित कर कियाI मुख्य अतिथि महोदय ने छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि वास्तविक इंजीनियर वही है जिसकी शिक्षा समाज व देश के लिए हितकर हो I इस अवसर पर संस्थान के निदेशक प्रो. सुशील कुमार अग्रवाल ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह प्रदान किया इस् दो दिवसीय उत्सव में कॉलेज के छात्र/छात्राओं ने विभिन्न कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लियाI जिसमें मॉडल प्रस्तुति, तकनीकी प्रश्नोत्तरी, तकनीकी लेखन, शोध पत्र प्रस्तुति  जैसे टेक्निकल इवेंट व गायन और नृत्य एवं फैशन शो मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेI सृजन 2026 के सफल आयोजन के लिए कॉलेज चीफ प्रॉक्टर श्रीमान आर. पी. सिंह ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया और छात्रों का उत्साहवर्धन किया इसी मौके पर कालेज के आर पी सिंह,प्रतीक मिश्रा, मोहसिना खान, साचेत बंसल,अंकुर शुक्ला,पुनीत टिक्का, सहित सारे फैकल्टी व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे

कोई टिप्पणी नहीं