Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

लखीमपुर में शिक्षकों का जोरदार प्रदर्शन: टेट अनिवार्यता के खिलाफ उठाई आवाज

 लखीमपुर में शिक्षकों का जोरदार प्रदर्शन: टेट अनिवार्यता के खिलाफ उठाई आवाज



श्री न्यूज 24 से मण्डल रिपोर्टर चन्दन सोनी लखनऊ मण्डल लखीमपुर खीरी 



लखीमपुर खीरी में उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के नेतृत्व में शिक्षकों ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने शिक्षा राज्यमंत्री के बयान के खिलाफ नारेबाजी करते हुए इसे शिक्षक समाज के साथ धोखा बताया।


सरकार के खिलाफ मोर्चा


जिलाध्यक्ष संजीव त्रिपाठी ने कहा कि संगठन ने राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ दिनेश चन्द्र शर्मा के नेतृत्व में कड़ा विरोध दर्ज कराने का निर्णय लिया है और यदि सरकार जल्द संशोधन नहीं लाती तो हर स्तर पर संघर्ष किया जाएगा। उन्होंने 2011 से पहले नियुक्त शिक्षकों पर टेट अनिवार्यता को अन्यायपूर्ण बताते हुए कहा कि प्रत्येक भर्ती की अपनी प्रक्रिया होती है, जिसे पार कर शिक्षक चयनित हुए हैं।


पुतला दहन कर विरोध दर्ज


प्रान्तीय नेतृत्व के आह्वान पर शिक्षकों ने टेट से जुड़े बयान को लेकर केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत चौधरी के खिलाफ पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया और सरकार से अपने रुख पर पुनर्विचार करने की मांग की। भारी पुलिस बल की तैनाती के बीच शिक्षकों ने अपनी मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया।

कोई टिप्पणी नहीं