Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

अमेठी में लंगूर का एक्सीडेंट, वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर कराया इलाज

अमेठी में लंगूर का एक्सीडेंट, वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर कराया इलाज



जिला अमेठी की तहसील तिलोई क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा पूरे अलादीन मजरे राजापुर में एक लंगूर बंदर का सड़क हादसे में घायल होने का मामला सामने आया है।

बताया जा रहा है कि हादसे के बाद स्थानीय निवासी राकेश कुमार त्रिवेदी (मां भवानी डेरी) एवं ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत वन विभाग को सूचना दी।

सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम जिसमें अधिकारी रामराज, फॉरेस्ट गार्ड रामेश्वर, शकील और राजेश मौके पर पहुंचे।

घायल लंगूर की हालत को देखते हुए पशु चिकित्सक को बुलाया गया। पशु मैत्री / ए.आई. टेक्नीशियन अवधेश यादव ने मौके पर पहुंचकर लंगूर का प्राथमिक उपचार किया।

ग्रामीणों की जागरूकता और वन विभाग की त्वरित कार्रवाई से घायल लंगूर को समय पर उपचार मिल सका।

स्थानीय लोगों ने वन विभाग की टीम के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा की है।

🎤 यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद के साथ

कोई टिप्पणी नहीं