लूट की घटना का खुलासा: थाना फरधान पुलिस ने चार अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
लूट की घटना का खुलासा: थाना फरधान पुलिस ने चार अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
Rep.By-Harish Rastogi
जनपद लखीमपुर खीरी के थाना फरधान क्षेत्र में हुई लूट की घटना का पुलिस ने सफल खुलासा कर दिया है। इस मामले में चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि लूटा गया सामान भी बरामद कर लिया गया है।
थाना फरधान थाना क्षेत्र में कुछ दिन पूर्व हुई लूट की वारदात के बाद पुलिस लगातार सक्रिय थी। घटना के खुलासे के लिए विशेष टीम गठित की गई थी, जो लगातार दबिश दे रही थी।
पुलिस के अनुसार सर्विलांस और मुखबिर की सूचना के आधार पर चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से लूट का सामान भी बरामद कर लिया गया है।
पूरे मामले की जानकारी पुलिस लाइन स्थित सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान सहायक पुलिस अधीक्षक/सीओ सदर विवेक तिवारी ने दी। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
फिलहाल सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि अपराध पर अंकुश लगाने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।


Post a Comment