अमेठी में दबंगों पर महिला का आरोप: “बड़ा गड्ढा खोदकर घर गिराने की कोशिश”
अमेठी में दबंगों पर महिला का आरोप: “बड़ा गड्ढा खोदकर घर गिराने की कोशिश”
स्थान: अमेठी
तहसील: तिलोई | थाना: इन्हौना | मौजा: युसूफ नगर पूरे पवार
अमेठी जिले के तिलोई तहसील अंतर्गत इन्हौना थाना क्षेत्र के मौजा युसूफ नगर पूरे पवार में एक पीड़ित महिला ने गांव के कुछ लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
पीड़ित महिला सितारुन निशा, पत्नी इम्तियाज, का कहना है कि दबंगों द्वारा उनके मकान के पास बड़ा गड्ढा खोदा जा रहा है, जिससे उनका घर गिरने के कगार पर पहुंच गया है। महिला के अनुसार, उन्होंने थाने से लेकर उच्च अधिकारियों तक शिकायत की, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
महिला ने आरोप लगाया कि रईस पुत्र रसीद, रजिया पत्नी रईस, फुज्जू पुत्र रईस, मकसूद पुत्र रईस और मंजूर पुत्र रईस खुलेआम कहते हैं कि “हमारी पहुंच ऊपर तक है।”
पीड़िता का यह भी कहना है कि पहले से उनके घर की दीवार के पास एक नल लगा हुआ है, और अब जल जीवन मिशन के तहत दूसरी टोटी भी उनकी दीवार से सटाकर लगाने की कोशिश की जा रही है। घर के पास जलभराव होने से मकान की नींव कमजोर हो रही है और कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
महिला ने बताया कि उनके पति मजदूरी के सिलसिले में प्रदेश से बाहर रहते हैं, और वह अकेली इस समस्या का सामना कर रही हैं।
अब बड़ा सवाल यह है कि क्या प्रशासन पीड़ित महिला को न्याय दिला पाएगा, या दबंगों का दबाव यूं ही बना रहेगा?
यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद के साथ।

Post a Comment