हत्या व गैंगस्टर एक्ट में वांछित तीन आरोपी गिरफ्तार।
हत्या व गैंगस्टर एक्ट में वांछित तीन आरोपी गिरफ्तार।
श्री न्यूज़ 24 से मंडल ब्यूरो चीफ शुकुल बाजार अमेठी से रामधनी शुक्ला
अमेठी जिला बाजारशुक्ल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, न्यायालय में किया गया पेश
अमेठी, 25 फरवरी 2026 को जनपद अमेठी में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बाजारशुक्ल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हत्या व गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक अमेठी के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी मुंशीगंज के नेतृत्व में गठित टीम ने बुधवार तड़के 00:41 बजे पूरे खूंखू चौराहे से रहमतगढ़ की ओर लगभग 150 मीटर पहले ग्राम मवैया रहमतगढ़ के पास से आरोपियों को दबोच लिया।
गिरफ्तार आरोपियों में सुहेल पुत्र नियाजुद्दीन (23 वर्ष) निवासी पूरे लोहींगी मजरे दखिनगांव व्यास, अभिषेक पाल पुत्र दान बहादुर पाल (21 वर्ष) निवासी मवैया रहमतगढ़ तथा एक 16 वर्षीय बाल अपचारी शामिल है। ये सभी मुकदमा अपराध संख्या 35/2026 धारा 103(1), 238/118(1)/3(5) बीएनएस व 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज मुकदमे में वांछित चल रहे थे। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया है।
गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक विवेक वर्मा सहित उपनिरीक्षक चंद्रशेखर यादव, साबिर अली, सुरेन्द्र सिंह, राजेश मौर्य, हेड कांस्टेबल रमेश चंद्र यादव, जगदम्बा प्रसाद तथा कांस्टेबल भूपेन्द्र सिंह की अहम भूमिका रही।पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनपद में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए सघन अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Post a Comment