Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम तिथियॉ की गयी संशोधित।

निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम तिथियॉ की गयी संशोधित।

श्री न्यूज़ 24 से अयोध्या मंडल ब्यूरो चीफ शुकुल बाजार अमेठी से रामधनी शुक्ला

जिला   अमेठ उप जिला निर्वाचन अधिकारी (वि0/रा0) अर्पित गुप्ता ने बताया कि अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर जनपद की समस्त विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के पूर्व घोषित कार्यक्रम को संशोधित करते हुए कार्यक्रम की तिथियां घोषित की गयी है। इस क्रम में उन्होंने बताया कि संशोधित कार्यक्रम के अनुसार दावे और आपत्तियॉ दर्ज करने की अवधि 06 जनवरी 2026 (मंगलवार) से 06 मार्च 2026 (शुक्रवार) तक व सूचना चरण, गणना प्रपत्रों पर निर्णय और दावों और आपत्तियों का निस्तारण अवधि 06 जनवरी 2026 (मंगलवार) से 27 मार्च 2026 (शुक्रवार) तक एवं स्वास्थ्य मापदंडों की जांच अवधि 03 अप्रैल 2026 (शुक्रवार) तक तथा मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन अवधि 10 अप्रैल 2026 (शुक्रवार) को किया जायेगा। उन्होंने बताया कि उक्त कार्यक्रम के तहत नए मतदाताओं हेतु प्रारूप-6, घोषणा पत्र के साथ, अपमार्जन के लिए प्रारूप-7, किसी प्रविष्टि में त्रुटि, पता बदलवाने एवं डुप्लीकेट वोटर कार्ड हेतु प्रारूप-8, (घोषणा पत्र (अनुलग्नक-4) के साथ भरकर अपना आवेदन 06 मार्च 2026 तक ऑनलाइन अथवा ऑफलाइन के माध्यम से सम्बन्धित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय अथवा सम्बन्धित भाग संख्या के बी0एल0ओ0 को अपना आवेदन जमा करना होगा। इस सम्बन्ध में उन्होंने बताया कि जनपद के सभी नागरिकों से अपील किया है कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें और अपना एवं अपने परिवार के सदस्यों का नाम मतदाता सूची में दर्ज कराएं।

कोई टिप्पणी नहीं