Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

लखीमपुर खीरी में ट्रैफिक जाम से लोग परेशान, राजगढ़ ओवर ब्रिज पर घंटों लग रहा लंबा जाम

लखीमपुर खीरी में ट्रैफिक जाम से लोग परेशान, राजगढ़ ओवर ब्रिज पर घंटों लग रहा लंबा जाम



Severe Traffic Jam Troubles Commuters in Lakhimpur Kheri, Hours-Long Congestion at Rajgarh Overbridge

लखीमपुर खीरी से इस वक्त की बड़ी खबर… शहर में लगातार बढ़ते ट्रैफिक जाम ने आम जनता की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। खासकर राजगढ़ ओवर ब्रिज पर घंटों लंबा जाम लग रहा है, जिससे लोग बेहद परेशान हैं।

लखीमपुर खीरी के राजगढ़ ओवर ब्रिज पर रोजाना घंटों लंबा ट्रैफिक जाम देखने को मिल रहा है। स्थिति यह है कि स्कूल जाने वाले बच्चे, दफ्तर जाने वाले कर्मचारी और मरीज तक जाम में फंस रहे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह समस्या प्रशासन की नजर में होने के बावजूद मौके पर कोई ट्रैफिक कर्मी तैनात नहीं रहता। अव्यवस्थित यातायात और भारी वाहनों की आवाजाही के कारण जाम की स्थिति और गंभीर हो जाती है।

लंबे समय तक जाम लगे रहने से किसी बड़ी दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। स्थानीय नागरिकों ने ट्रैफिक पुलिस से अपील की है कि राजगढ़ ओवर ब्रिज पर नियमित रूप से पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाए और जाम की समस्या का स्थायी समाधान निकाला जाए।

फिलहाल देखना यह होगा कि प्रशासन कब तक इस गंभीर समस्या पर ठोस कदम उठाता है।

कोई टिप्पणी नहीं