अमेठी में पुलिस मुठभेड़ में गोकशी का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
अमेठी में पुलिस मुठभेड़ में गोकशी का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
Wanted Cow Slaughter Accused Arrested After Police Encounter in Amethi
📍 अमेठी से रिपोर्ट
अमेठी जनपद के थाना इन्हौना क्षेत्र में गोकशी की घटना में वांछित चल रहे अभियुक्त को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार 21 फरवरी 2026 को थाना इन्हौना पुलिस टीम को सूचना प्राप्त हुई कि वांछित अभियुक्त जुनेद अहमद गंदा नाला, सेमरौता के पास मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने क्षेत्र की घेराबंदी कर सघन तलाशी अभियान शुरू किया।
घेराबंदी के दौरान अभियुक्त ने भागने का प्रयास किया, जिस पर पुलिस और अभियुक्त के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।
बताया जा रहा है कि अभियुक्त काफी समय से फरार चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही थी। गिरफ्तारी के बाद उससे पूछताछ की जा रही है तथा विधिक कार्रवाई की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी ज्ञानेद्र कुमार सिंह ने बताया कि जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर लोगों का विश्वास और मजबूत हुआ है।
✍️ यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद के साथ

Post a Comment