अमेठी में महिला का सनसनीखेज आरोप: भाइयों ने पुलिस की मिलीभगत से लूटा घर!
अमेठी में महिला का सनसनीखेज आरोप: भाइयों ने पुलिस की मिलीभगत से लूटा घर!
जनपद अमेठी से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने जायस पुलिस पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। आखिर क्या है पूरा मामला, देखिए हमारी यह खास रिपोर्ट…
अमेठी जनपद की तिलोई तहसील अंतर्गत जायस कोतवाली क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है।
पुरानी जेर मस्जिद, अल्तारसंगंज जायस की निवासी सलमा बेगम ने पुलिस अधीक्षक अमेठी को प्रार्थना पत्र देकर गंभीर आरोप लगाए हैं।
पीड़िता का कहना है कि पिछले 10 वर्षों से पति की मृत्यु के बाद वह अपनी बेटी के साथ अपने पिता के घर रह रही थीं। आरोप है कि उनके ही भाइयों ने जायस पुलिस की कथित मिलीभगत से उनके घर का ताला तोड़ दिया और जेवर, नगदी व अन्य सामान लूट लिया।
सलमा बेगम का यह भी आरोप है कि विरोध करने पर उन्हें गालियां दी गईं और जान से मारने की धमकी दी गई। इतना ही नहीं, आरोपियों ने कथित तौर पर यह भी कहा कि “जहां जाना है जाओ, हमने सबको खरीद लिया है, तुम्हारी कहीं सुनवाई नहीं होगी।”
पीड़िता ने पूरे मामले में निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है।
अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस गंभीर आरोप पर क्या कदम उठाता है और पीड़िता को न्याय कब तक मिल पाता है।
फिलहाल मामला पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच चुका है। आगे की कार्रवाई पर हमारी नजर बनी रहेगी।

Post a Comment