Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

त्यौहारों को लेकर अमेठी पुलिस अलर्ट, थाना जायस में हुई पीस कमेटी बैठक

त्यौहारों को लेकर अमेठी पुलिस अलर्ट, थाना जायस में हुई पीस कमेटी बैठक



अमेठी जनपद में आगामी त्यौहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। थाना जायस में पीस कमेटी की गोष्ठी आयोजित कर शांति व्यवस्था को लेकर अहम चर्चा की गई। देखिए अमेठी से उप संपादक सूरज तिवारी की यह खास रिपोर्ट…


जनपद अमेठी के थाना जायस परिसर में आगामी त्यौहारों के मद्देनज़र पीस कमेटी की गोष्ठी आयोजित की गई। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अमेठी श्री सरवणन टी. ने स्वयं थाना जायस का निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

गोष्ठी में क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों, धर्मगुरुओं और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर आपसी सौहार्द, भाईचारा और शांति बनाए रखने की अपील की गई।

पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट कहा कि त्यौहारों के दौरान कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सोशल मीडिया पर भ्रामक या आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों पर भी कड़ी नजर रखी जाएगी।

उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाए और पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए।


“त्यौहारों को शांति और सौहार्द के साथ मनाया जाए, इसके लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह तैयार है। किसी भी प्रकार की अफवाह या अशांति फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आमजन से अपील है कि आपसी भाईचारा बनाए रखें और प्रशासन का सहयोग करें।”


फिलहाल अमेठी पुलिस प्रशासन आगामी त्यौहारों को लेकर पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। उम्मीद है कि आपसी सहयोग और सतर्कता से त्यौहार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होंगे।

कोई टिप्पणी नहीं