एक महिला ने अपने ही जमीन पर निर्माण कार्य न करने देने का आरोप
एक महिला ने अपने ही जमीन पर निर्माण कार्य न करने देने का आरोप
लखीमपुर खीरी से एक परेशान करने वाली खबर सामने आई है, जहां एक महिला ने अपने ही जमीन पर निर्माण कार्य न करने देने का आरोप गांव के दबंगों पर लगाया है।
मामला लखीमपुर खीरी जिले के थाना मितौली क्षेत्र के ग्राम रसूलपुर, पोस्ट दतैली का है। यहां की रहने वाली माला देवी का आरोप है कि गांव के कुछ दबंग लोग उन्हें उनकी खुद की जमीन पर निर्माण कार्य नहीं करने दे रहे हैं।
पीड़िता के अनुसार, वह कई बार थाना मितौली पहुंचकर न्याय की गुहार लगा चुकी हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
बताया जा रहा है कि 27 फरवरी 2026 को माला देवी ने पुलिस अधीक्षक लखीमपुर खीरी के समक्ष ज्ञापन देकर मामले की निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग की है।
“हम अपनी ही जमीन पर निर्माण करना चाहते हैं, लेकिन गांव के दबंग लोग रोक रहे हैं। कई बार थाने गए, पर कोई सुनवाई नहीं हुई। हम चाहते हैं कि मौके पर जांच हो और हमें इंसाफ मिले.
अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है और पीड़िता को कब तक न्याय मिल पाता है।
कैमरामैन के साथ ________, न्यूज़ रिपोर्ट, लखीमपुर खीरी।

Post a Comment