Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

पॉलिटेक्निक के पास युवक ने खुद को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस!

पॉलिटेक्निक के पास युवक ने खुद को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस!


🔴 पॉलिटेक्निक के पास युवक ने खुद को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

Lakhimpur Kheri के सदर कोतवाली क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब पॉलिटेक्निक के पास किराए पर रह रहे एक युवक ने खुद को गोली मार ली। घटना जेल गेट पुलिस चौकी क्षेत्र की बताई जा रही है।

Rep.By-Harish Rastogi

मृतक की पहचान नितिन अवस्थी पुत्र ग्राम चंदीदीनपुरवा, पुलिस चौकी नकहा, थाना खीरी निवासी के रूप में हुई है। वह पॉलिटेक्निक के पास राज मेडिकल एजेंसी के अंदर किराए से रह रहा था। बताया जा रहा है कि नितिन अवस्थी ने खुद को सीने में गोली मार ली।

सूत्रों के अनुसार, गोली चलाने से पहले नितिन ने अपने चाचा से फोन पर बातचीत भी की थी। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

मौके पर एडिशनल एसपी पवन गौतम (IPS) और सीओ सिटी विवेक तिवारी मय फोर्स पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है। पुलिस सभी पहलुओं—आत्महत्या या अन्य किसी कारण—की गंभीरता से जांच कर रही है।

नितिन अवस्थी “मिश्रा ट्रेडर्स” सलेमपुर कोन की दूसरी दुकान “आरके ट्रेडर्स” में मुनीम के रूप में कार्यरत था। घटना की जानकारी मिलने पर मिश्रा ट्रेडर्स के बेटे ने दरवाजा तोड़कर युवक को बाहर निकाला और तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना के सही कारणों का खुलासा किया जाएगा।

🔹 Short Headlines

Youth Dies by Gunshot in Lakhimpur Kheri, Police Probe Underway

Man Shoots Himself Near Polytechnic Area in Lakhimpur

Gunshot Death Shocks Lakhimpur Kheri Town

Forensic Team Investigates Suspicious Gunshot Case

Youth Found Dead After Firing Himself in Rented Room

कोई टिप्पणी नहीं