Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

अपराध निरोधक समिति में नए सदस्यों का हुआ चयन

 अपराध निरोधक समिति में नए सदस्यों का हुआ चयन



महराजगंज जौनपुर 


क्षेत्र के कोल्हुआ बाजार में रविवार के दिन शिव प्रताप सिंह की अध्यक्षता में अपराध निरोधक समिति महराजगंज द्वारा बैठक का आवाह्न किया गया जिसमें समिति द्वारा निर्णय लिया गया कि रमेश कुमार मिश्र, अमरपाल तिवारी, राजेंद्र शर्मा, सुरेंद्रनाथ तिवारी व आनंद कुमार शर्मा का चयन समिति में किया गया जहां सभी को समिति की सदस्यता ग्रहण कराई गई वहीं सुरेंद्रनाथ तिवारी प्राचार्य को संगठन का संरक्षक मनोनीत किया गया वहीं समिति का मुख्य उद्देश्य अपराध को खत्म करना एवं स्थानीय पुलिस का सहयोग कर बढ़ते अपराध को कम करने पर बल दिया गया तथा सभी नए पदाधिकारीयों को माल्यार्पण कर बधाई दी गई कार्यक्रम का कुशल संचालन अखिलेश कुमार सिंह द्वारा किया गया इस मौके पर पं. जनार्दन तिवारी, नागेंद्र मिश्र वशिष्ठ, योगेश कुमार सिंह, विकास कुमार मिश्र, लक्ष्मी नारायण चौरसिया, नन्हकऊ गुप्ता, कृष्ण चंद्र पांडे, अरविंद कुमार मिश्रा उपस्थित रहे तथा सभी आए हुए आगंतुकों के प्रति शिव प्रताप सिंह अध्यक्ष द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं