शारदा नगर शराब भट्टी पर दो पक्षों में जमकर मारपीट, एक की हालत गंभीर
शारदा नगर शराब भट्टी पर दो पक्षों में जमकर मारपीट, एक की हालत गंभीर
श्री न्यूज 24 से मण्डल रिपोर्टर चन्दन सोनी लखनऊ मण्डल लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी। शारदा नगर क्षेत्र स्थित शराब भट्टी के पास रविवार रात करीब 9 बजे दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मामला हिंसक झड़प में बदल गया। देखते ही देखते लाठी-डंडे चलने लगे, जिसमें तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
बताया जा रहा है कि शराब भट्टी के बगल में मोबाइल एसेसरीज की दुकान संचालित करने वाले कीर्ति कुमार का एक ग्राहक से विवाद हो गया। दोनों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि ग्राहक ने फोन कर कुछ लोगों को बुला लिया, जिसके बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे और दुकानदार पक्ष पर हमला कर दिया।
हमले में कीर्ति कुमार, मनोज कुमार और युवराज कुमार (पुत्र कमलेश कुमार, निवासी तनाजा पोस्ट कोटिया) को लाठी-डंडों से पीटा गया। मारपीट में तीनों भाइयों के सिर पर गंभीर चोटें आईं। मनोज कुमार की हालत गंभीर बताई जा रही है। बीच-बचाव करने पहुंचे पड़ोसियों को भी हमलावरों का सामना करना पड़ा।
सूचना मिलने पर थाना शारदा नगर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में किया। गंभीर रूप से घायल मनोज कुमार को निजी वाहन से जिला अस्पताल मोतीपुर भेजा गया।
पीड़ित पक्ष के अनुसार हमलावरों में बुद्धि सिंह, नीरज सिंह, अंबर सिंह, देशराज सिंह, बच्चू सिंह, अंकित सिंह और मान सिंह सहित कई अन्य लोग शामिल थे। कुछ आरोपियों की पहचान अभी नहीं हो पाई है।
पुलिस मामले की जांच में जुटी है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।


Post a Comment