पौराणिक मेले का हुआ आयोजन
पौराणिक मेले का हुआ आयोजन!
श्री न्यूज़ 24 सर्वेश मिश्रा संपूर्ण नगर खीरी
बताते चले कि कस्बा संपूर्ण नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम खजुरिया में 50 वर्षों से हो रहा है पौराणिक मेले का आयोजन
ग्राम सभा खजुरिया में पिछले लगभग 50 वर्षों से महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर मेले का आयोजन होता आ रहा है यह मेला भारत नेपाल भारत मित्रता का अटूट संगम है इस मेले में दूर-दूर से दुकानदार आकर अपनी सुंदर-सुंदर दुकान सजाते हैं एक दिवसी मेले में कई हजारों की संख्या में भीड़ एकत्र होती है पौराणिक शिव मंदिर की पूजा अर्चना कर लोग इस मेले का आनंद लेते हैं यह मेला भारत के अलावा पड़ोसी देश नेपाल से हजारों की संख्या में लोग भगवान शिव के दर्शन करने आते हैं लोगों का मानना है की इस शिवरात्रि पर भोलेनाथ की पूजा अर्चना करने पर सभी मनोकामना पूर्ण होती हैं साथ ही पड़ोस जनपद पीलीभीत के पड़ोसी ग्राम के लोग भी इस मेले में बाबा के दर्शन करने आते हैं और मेले का आनंद लेते हैं पड़ोसी देश नेपाल के लोगों ने बताया कि इस मेले में उन्हें किसी प्रकार की तकलीफ नहीं होती है भारत के शासन प्रशासन के लोग पूरी सुरक्षा सुरक्षा व्यवस्था रखते हैं मेले की सुरक्षा व्यवस्था के लिए थाना प्रभारी कृष्ण कुमार व चौकी इंचार्ज खजुरिया पूरी मुस्तादी के साथ मेले में मौजूद रहे एवं सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए सशस्त्र सीमा बल के जवान भी मेले में तैनात थे यह मेला खजुरिया निवासियों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण एवं उनके व्यापार की दृष्टि से बहुत ही उत्तम होता है साथ ही बाजार में दुकानदारों का कहना है कि इस मेले में भारत से ज्यादा नेपाल के लोग आते हैं हम सभी उनकी सुरक्षा व्यवस्था का पूरा ध्यान रखते हैं इस दौरान नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष ऋषिकेश सिंह अपने पूरे व्यापार मंडल के साथ मौजूद रहे

Post a Comment