Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

अमेठी में किसान की निर्मम हत्या, कुल्हाड़ी से वार कर ली जान — तीन संदिग्ध हिरासत में

अमेठी में किसान की निर्मम हत्या, कुल्हाड़ी से वार कर ली जान — तीन संदिग्ध हिरासत में

उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां एक किसान की निर्मम हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी !

मामला जनपद अमेठी के मोहनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव घिसाई का है।

जानकारी के अनुसार, गांव निवासी किसान शिव प्रसाद पासी की बीती रात अज्ञात हमलावरों ने कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मौके पर एडिशनल एसपी, क्षेत्राधिकारी सहित भारी पुलिस बल पहुंचा और घटनास्थल का जायजा लिया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।

प्राथमिक जांच के आधार पर पुलिस ने तीन संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

फिलहाल गांव में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है और पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।

कैमरामैन के साथ

मारूफ 

यूपी रिपोर्ट।

कोई टिप्पणी नहीं