Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

लखीमपुर खीरी के बेलरायां वन विभाग के खैरीगढ़ में वन विभाग की मिलीभगत से हरे-भरे शीशम के पेड़ों का अवैध कटान!

लखीमपुर खीरी के बेलरायां वन विभाग के खैरीगढ़ में वन विभाग की मिलीभगत से हरे-भरे शीशम के पेड़ों का अवैध कटान!


परमिट की आड़ में हो रहा है वन संपदा का विनाश। शीतलापुर में जिम्मेदार बने मूक दर्शक, सूत्रों का दावा। वन विभाग की निष्क्रियता पर उठ रहे सवाल। क्या वन विभाग की मिलीभगत से हो रहा है पर्यावरण का नुकसान? जांच की मांग।



श्री न्यूज 24 से मण्डल रिपोर्टर चन्दन सोनी लखनऊ मण्डल लखीमपुर खीरी 


खैरीगढ़ के उत्तर वन रेंज क्षेत्र बेलरायां वन रेंज के ग्राम पंचायत शीतलापुर में परमिट के आड़ में वन विभाग के मिलीभगत से परमिट से अधिक हरे-भरे शीशम के पेड़ काटे जा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, वन विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से यह अवैध कटान हो रहा है, और जिम्मेदार अधिकारी मूक दर्शक बने हुए हैं।



इस अवैध कटान से पर्यावरण को भारी नुकसान हो रहा है, और स्थानीय लोगों में आक्रोश है। लोगों का कहना है कि वन विभाग की निष्क्रियता के कारण वन संपदा का विनाश हो रहा है।


इस मामले में जांच की मांग की जा रही है, और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जा रही है। क्या वन विभाग इस मामले में कार्रवाई करेगा, या फिर यह अवैध कटान जारी रहेगा? यह देखना बाकी है।


जांच होने के बाद


जिले के वन विभाग के FD महोदय ने X पोस्ट का लिया ! संज्ञान व्हाट्सएप पर 10 पेड़ों का परमिट भेजा, लेकिन मौके पर 20-25 पेड़ काटे गए। FD महोदय ने जांच कर सख्त कार्रवाई का दिया आश्वासन

कोई टिप्पणी नहीं