सम्पूर्णानगर खीरी में ओवरलोड वाहनों का कहर, एआरटीओ की मेहरबानी से कानून बेबस!
सम्पूर्णानगर खीरी में ओवरलोड वाहनों का कहर, एआरटीओ की मेहरबानी से कानून बेबस!
सम्पूर्णानगर, खीरी | श्री न्यूज़ 24 / आदिति अख़बार
प्रदेश प्रभारी – मनोज प्रजापति
सम्पूर्णानगर थाना क्षेत्र में ओवरलोड वाहन आम जनता के लिए मौत का कारण बनते जा रहे हैं। सड़कों पर बेलगाम दौड़ते ओवरलोड ट्रक और डंपर न सिर्फ यातायात नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं, बल्कि रोज़ाना बड़े हादसों को न्योता दे रहे हैं।
हैरानी की बात यह है कि खीरी जिले में तैनात एआरटीओ को इन ओवरलोड वाहनों का न कोई भय है और न ही कोई डर। सूत्रों के मुताबिक बताया जा रहा है कि ओवरलोड के एवज में हर महीने मोटा नजराना पहुंचाया जाता है, जिसके चलते कार्रवाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति हो रही है।
जब ओवरलोड वाहन चालक से सवाल किया गया कि आखिर वह अपनी जान जोखिम में डालकर ओवरलोड वाहन क्यों चलाता है और क्या उसे आरटीओ द्वारा चालान का कोई डर नहीं, तो चालक ने दबी ज़ुबान में चौंकाने वाला खुलासा किया। चालक का कहना है कि “हर महीने मोटा नजराना जाता है, इसलिए हमारा कुछ नहीं होगा।”
अब सवाल यह उठता है कि
👉 क्या इसी वजह से एआरटीओ साहब ओवरलोड वाहनों पर मेहरबान हैं?
👉 क्या कानून व्यवस्था केवल आम जनता के लिए है?
👉 आए दिन हो रहे हादसों के बावजूद शासन-प्रशासन क्यों नहीं चेत रहा?
👉 क्या किसी बड़ी और जानलेवा घटना का इंतज़ार किया जा रहा है?
इतना ही नहीं, सम्पूर्णानगर क्षेत्र के चौराहों पर सड़क के दोनों ओर अतिक्रमण ने स्थिति को और भयावह बना दिया है। सड़कों तक फैला अतिक्रमण बड़े हादसों को खुला निमंत्रण दे रहा है, लेकिन संबंधित अधिकारी जानबूझकर अनजान बने हुए हैं।
अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर परिवहन विभाग के अधिकारी ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई क्यों नहीं कर रहे?
क्या सिस्टम पूरी तरह से भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुका है?
पूरा मामला थाना क्षेत्र सम्पूर्णानगर, जनपद खीरी का बताया जा रहा है।
अब देखना यह होगा कि प्रशासन कब जागता है या फिर किसी बड़े हादसे के बाद ही कार्रवाई होती है।

Post a Comment