Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

प्रियंका की मांग का सिंदूर उजडा वही दो मासूमों के सर से उठा पिता का साया

प्रियंका की मांग का सिंदूर उजडा वही दो मासूमों के सर से उठा पिता का साया 


मण्डल रिपोर्टर चन्दन सोनी 

लखीमपुर खीरी से बड़ी खबर 

प्रियंका की मांग का सिंदूर उजडा वही दो मासूमों के सर से उठा पिता का साया परिवार का अकेला खेवनहार था सुमित मैलानी की पुलिस अब करेगी मामले की जांच 


लखीमपुर खीरी 


भीरा निवासी  सुमित गुप्ता ने शुक्रवार को कुछ रसूखदार लोगों पर प्रताडऩा का आरोप लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।लेकिन सुमित की मौत के बाद अब उसके परिवार पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पडा।पत्नी प्रियंका ने रोते बिलखते हुए बताया कि सुमित को सुबह से कयी बार फोन किया लेकिन फोन नहीं उठा बाद मे इस अनहोनी की सूचना मिली।अस्पताल मे मौजूद सुमित की पत्नी बच्चे व परिजन दहाड़े मारकर रोते चिल्लाते दिखाई दिये।पत्नी प्रियंका सभी से यही कह रही थी कि सुमित को सिर्फ एक बार उठा दो प्रियंका ने वहाँ मौजूद पुलिस टीम से भी कयी बार सुमित को उठाने के कहते हुए बेसुध हुई।जिससे वहां मौजूद हर सख्श की आंखों मे आसूं निकल आए।इस घटना से भीरा नगर मे गमगीन माहौल है।बताते है कि सुमित गुप्ता भीरा की एक  बाइक एजेंसी पर काम करने वाला मिलनसार व्यक्ति था।इस घटना से सुमित के साथ काम करनेवाले व जाननेवाले सभी हतप्रभ हैं।तथा कह रहे हैं कि अब सुमित के परिवार किसके सहारे रहेगा क्योंकि सुमित अपने परिवार का एकमात्र सहारा था।वहीं पुलिस का कहना है कि सुमित ने जहरीला पदार्थ खाने के बाद 112 की टीम को काल करके बताया कि वो आत्महत्या करने जा रहा है इससे हरकत मे आई पुलिस टीम ने तुरंत सुमित की लोकेशन ट्रेस की जिसके बाद मुश्किल से सुमित मैलानी थानाक्षेत्र के एक खेत मे बेसुध हालत में मिला तब उसकी सांसे चल रही थीं।टीम ने तुरंत उसे ईलाज के लिए सीएचसी पहुचाया लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।पुलिस ने तुरंत परिजनों को सूचना दी जिसके बाद परिजन बांकेगंज सीएचसी पहूंचे। जहाँ डाक्टरो ने सुमित को मृत घोषित कर दिया इस घटना के संबंध मे अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सुमित की पत्नी प्रियंका की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है।आगे जांच करके  पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर संबंधित लोगों पर कठोर कार्यवाही की जाएगी।

विजुअल1.2.3.4

वाइट अपर पुलिस अधीक्षक लखीमपुर खीरीअमित राय

कोई टिप्पणी नहीं