Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

अमेठी के शेखनगांव में बुजुर्ग महिला ने तीन पत्रकारों पर धमकी और उगाही का लगाया आरोप

अमेठी के शेखनगांव में बुजुर्ग महिला ने तीन पत्रकारों पर धमकी और उगाही का लगाया आरोप


📰 English Headline:

Elderly Woman in Amethi’s Shekhangaon Alleges Threats and Extortion by Three Journalists

उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले की तहसील तिलोई के थाना इन्हौना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा शेखनगांव से एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां एक बुजुर्ग महिला ने तीन पत्रकारों पर धमकी देकर रुपये मांगने का आरोप लगाया है।

पीड़ित महिला, जो सूखी जलावन लकड़ी बेचकर अपना जीवन यापन करती हैं, का आरोप है कि कुछ दिन पहले आनंद त्रिवेदी नामक पत्रकार और उनके दो साथियों ने मीडिया में खबर चलाने की धमकी देकर उनसे लगभग 3500 रुपये की लकड़ी ले ली। महिला का कहना है कि वह वन विभाग द्वारा जुर्माना की गई सूखी लकड़ी खरीदकर बेचती हैं, जिससे किसी प्रकार की अवैध गतिविधि नहीं होती।

महिला के अनुसार, आरोपित पत्रकार आए दिन उन्हें प्रताड़ित करते हैं। बीते दिन उनके घर पहुंचकर कथित रूप से 15,000 रुपये की मांग की गई और धमकी दी गई कि पैसे न देने पर उनके खिलाफ खबर चलाकर जेल भिजवा दिया जाएगा। इस घटना से महिला और उनका परिवार भयभीत है।

परिवार ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस प्रतिक्रिया:

थाना इन्हौना पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने पर मामले की जांच की जाएगी और दोषी पाए जाने पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएग.

फिलहाल गांव में इस घटना को लेकर चर्चा का माहौल है और लोग निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।

यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद के साथ, ___ की रिपोर्ट, अमेठी।

कोई टिप्पणी नहीं