Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

अंतिम संस्कार करवाने में पुलिस प्रशासन के छूटे पसीने, 36 घंटे तक घर में रखा रहा शव.

अंतिम संस्कार करवाने में पुलिस प्रशासन के छूटे पसीने, 36 घंटे तक घर में रखा रहा शव.


Tension Mounts in Lakhimpur Kheri as Family Keeps Body for 36 Hours, Demands Strict Action

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के थाना फरधान क्षेत्र के ग्राम खैतवशा में एक मामूली कहासुनी ने भयावह रूप ले लिया। गाली-गलौज के बाद एक व्यक्ति को घर के अंदर ले जाकर चाकू और धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है.

मिली जानकारी के अनुसार, आरोप है कि विवाद के बाद युवक को घर के अंदर ले जाकर उस पर चाकू और अन्य धारदार हथियारों से हमला किया गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने शव को लगभग 36 घंटे तक घर के अंदर ही रखा और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की।

परिजनों का कहना है कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होगी और कड़ी कार्रवाई का आश्वासन नहीं मिलेगा, तब तक अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा।

मौके पर पुलिस प्रशासन के अधिकारी पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद परिजनों को समझाने का प्रयास किया। हालात को देखते हुए गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

पुलिस का बयान:

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश जारी है। जल्द ही गिरफ्तारी कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएग.

फिलहाल गांव में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

कैमरामैन ___ के साथ ___ की रिपोर्ट, लखीमपुर खीरी।

कोई टिप्पणी नहीं