जिला अमेठी एसपी श्रीमती अपर्णा रजत कौशिक का तबादला, सर्वानन टी बने नए पुलिस अधीक्षक !
जिला अमेठी एसपी श्रीमती अपर्णा रजत कौशिक का तबादला, सर्वानन टी बने नए पुलिस अधीक्षक !
श्री न्यूज़ 24 से अयोध्या मंडल ब्यूरो चीफ शुकुल बाजार अमेठी से रामधनी शुक्ला
जिला अमेठीउत्तर प्रदेश शासन द्वारा किए गए प्रशासनिक फेरबदल के तहत अमेठी जिले की पुलिस अधीक्षक श्रीमती अपर्णा रजत कौशिक का तबादला कर दिया गया है। उनके स्थान पर आईपीएस अधिकारी सर्वानन टी को अमेठी का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।
श्रीमती अपर्णा रजत कौशिक के कार्यकाल के दौरान जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने, अपराध नियंत्रण, महिला सुरक्षा और जनसुनवाई को लेकर कई अहम कदम उठाए गए। उनके नेतृत्व में पुलिस प्रशासन ने विभिन्न अभियानों के माध्यम से प्रभावी कार्रवाई की।
नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक सर्वानन टी के पदभार ग्रहण करने के बाद जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत किए जाने की उम्मीद जताई जा रही है। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार जल्द ही वह कार्यभार संभालेंगै

Post a Comment