प्रदेश के सभी संचालित 17 हवाई अड्डो तक दो लेन सड़कों के निर्माण से अवागमन हुआ सुगम।
प्रदेश के सभी संचालित 17 हवाई अड्डो तक दो लेन सड़कों के निर्माण से अवागमन हुआ सुगम।
श्री न्यूज़ 24 से अयोध्या मंडल ब्यूरो चीफ शुकुल बाजार अमेठी से रामधनी शुक्ला की बड़ी खबर
जिला अमेठी प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के कुशल नेतृत्व में विश्व स्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने में उत्तर प्रदेश ने उल्लेखनीय प्रगति की है। प्रदेश में विकसित हो रही वायु, जल, सड़क एवं रेल नेटवर्किंग की कनेक्टिविटी से प्रदेश के उद्योगों, मैन्युफैैक्चरिंग इकाइयों को अपना माल देश, विदेश के बाजारों में भेजने, पर्यटन के लिए देशी विदेशी पर्यटन के लिए परिवहन के विभिन्न साधनों के बीच निर्बाध रूप से पहुँच की सुविधा प्रदान कर रही है। देश में सबसे तेजी से बढ़ती हुई राज्य अर्थव्यवस्था में से एक के रूप में प्रदेश सरकार द्वारा अवस्थापना सुविधाओं का त्वरित विकास किया गया है। प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश में 07 आधुनिक एक्सप्रेसवे का निर्माण कर पूरे प्रदेश में क्षेत्रीय परिवहन एवं कनेक्टिविटी से उल्लेखनीय परिवर्तन लाया है।
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश की आधारभूत संरचना को आधुनिक एवं सुदृढ बनाने की दिशा में निरंतर प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में प्रदेश के 17 एयरपोर्ट टर्मिनलों को दो लेन सड़कों से जोड़ने की महत्वाकांक्षी योजना को धरातल पर उतारने में लोक निर्माण विभाग की भूमिका अत्यंत सराहनीय एवं प्रसंसनीय रही है। सरकार के स्पष्ट विज़न, प्रभावी नेतृत्व और कार्यकुशलता का ही परिणाम है कि हवाई अड्डों तक सड़क कनेक्टिविटी अब पहले से कहीं अधिक बेहतर, सुरक्षित और सुगम हो गई है। इस परियोजना को समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं मानकों के अनुरूप पूरा करने पर विशेष बल दिया गया। विभाग ने क्षेत्रवार आवश्यकताओं के अनुसार सड़क चौडीकरण, ठोस और टिकाऊ, ड्रेनेज व्यवस्था, संकेतक, स्ट्रीट लाइटिंग एवं यातायात सुरक्षा के सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए कार्य संपादित किया गया है।
प्रदेश के 10 एयरपोर्ट टर्मिनल पहले से ही दो लेन सड़क कनेक्टिविटी से जुड़े हुए हैं, जिनका रखरखाव एवं सुदृढीकरण लोक निर्माण विभाग द्वारा निरंतर किया जा रहा है। इनमें आगरा, झांसी, गाजियाबाद, बरेली, अयोध्या, गाजीपुर, मेरठ, मुरादाबाद, प्रयागराज एवं श्रावस्ती शामिल है। इन स्थानों पर किए गए कार्यों के कारण यात्रियों को निर्बाध आवागमन की सुविधा मिल रही है तथा यातायात दबाव की कमी आई है।
प्रदेश में लोक निर्माण विभाग द्वारा अलीगढ़, चित्रकूट, सोनभद्र, आजमगढ़, सहारनपुर, कुशीनगर एवं कानपुर कुल 07 एयरपोर्ट टर्मिनलों तक दो लेन सड़क कनेक्टिविटी का कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया है। इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से संबंधित जनपदों में आवागमन सुगम हुआ है और क्षेत्रीय विकास को नई गति मिली है। इन 07 हवाई अड्डो तक यात्रियों को एयरपोर्ट तक तेज, सुरक्षित और सुगम पहुंच की सुविधा और पर्यटन को बढ़ावा मिला है। अयोध्या, कुशीनगर, चित्रकूट व श्रावस्ती जैसे प्रमुख पर्यटन एवं धार्मिक स्थलों को नई कनेक्टिविटी तथा आर्थिक सशक्तिकरण उद्योग, व्यापार और निवेश को बढ़ावा मिला है। इन सड़कों के निर्माण से यातायात की सुरक्षा और दुर्घटनाओं में कमी आयेगी।
प्रदेश में 17 एयरपोर्ट टर्मिनलों को दो लेन सड़कों से जोड़ने का कार्य लोक निर्माण विभाग की दक्षता, तकनीकी क्षमता और प्रतिबद्धता का उत्कृष्ट उदाहरण है। उत्तर प्रदेश सरकार के सतत प्रयासों से यह योजना न केवल हवाई परिवहन को मजबूती दे रही है, बल्कि राज्य को आधुनिक, सशक्त और विकसित इंफ्रास्ट्रक्चर वाला प्रदेश बनाने की दिशा में भी मील का पत्थर साबित हो रही है।

Post a Comment