Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

जनपदीय बेसिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का हुआ भव्य समापन, भादर विजेता, जगदीशपुर उपविजेता।

जनपदीय बेसिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का हुआ भव्य समापन, भादर विजेता, जगदीशपुर उपविजेता।


मंडल ब्यूरो चीफ शुकुल बाजार अमेठी से रामधनी शुक्ला

अमेठी। जनपदीय बेसिक क्रीड़ा प्रतियोगिता के दो दिवसीय आयोजन के आज दूसरे दिन विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन, पुरस्कार वितरण के साथ भव्य समापन समारोह आयोजित किया गया। समापन अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विकास क्षेत्र भादर ने 205 अंक प्राप्त कर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि जगदीशपुर ने 161 अंक प्राप्त कर उपविजेता बनने का गौरव प्राप्त किया। समापन समारोह में जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. राजेश द्विवेदी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय तिवारी तथा जनपद के समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। दूसरे दिवस आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में ऊँची कूद, लंबी कूद, रिले रेस, जिमनास्टिक, बैडमिंटन, कुश्ती, गोला फेंक, चक्का फेंक, योग एवं वॉलीबॉल जैसी प्रतियोगिताएँ प्रमुख रहीं। बैडमिंटन प्रतियोगिता में बालक वर्ग में कुर्बान तथा बालिका वर्ग में पलक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, वहीं सृजन एवं आस्था द्वितीय स्थान पर रहे। ऊँची कूद में बालक वर्ग में आजाद प्रथम व शुभम द्वितीय स्थान पर रहे, जबकि बालिका वर्ग में सेजल ने प्रथम एवं नेहा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद (जूनियर वर्ग) में भी आजाद ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम वैभव ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। रिले रेस में विकास क्षेत्र शाहगढ़ प्रथम एवं भादर द्वितीय स्थान पर रहा। जूनियर वॉलीबॉल, जिमनास्टिक एवं योग प्रतियोगिताओं में विकास क्षेत्र भादर का प्रदर्शन सर्वश्रेष्ठ रहा, जबकि योग प्रतियोगिता में जगदीशपुर द्वितीय स्थान पर रहा। गोला फेंक में बालक वर्ग में आजाद तथा बालिका वर्ग में नैंसी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, वहीं कुर्बान (बालक) एवं श्रुति (बालिका) द्वितीय स्थान पर रहीं। प्रतियोगिता के दौरान बच्चों ने पूरे उत्साह, ऊर्जा एवं खेल भावना के साथ विभिन्न खेलों में प्रतिभाग किया। जिला व्यायाम शिक्षक संदीप सिंह के नेतृत्व में ब्लॉक व्यायाम शिक्षकों, खेल अनुदेशकों एवं सहयोगी शिक्षकों ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। समारोह को संबोधित करते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी टीमों की सक्रिय सहभागिता, बच्चों की खेल दक्षता एवं उन्हें निखारने वाले शिक्षकों की प्रशंसा की। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने समस्त प्रतिभागियों को शुभकामनाएँ देते हुए भविष्य में खेल के क्षेत्र में और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया तथा आयोजन में सहयोग देने वाले सभी अधिकारियों, शिक्षकों, कर्मचारियों एवं शिक्षक संगठनों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. रमेश सिंह ने किया। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी हरिओम तिवारी, पूजा सिंह, राकेश सचान, ममता सरकार, शिवकुमार यादव, रामललित, सतीश सिंह, संतोष कुमार यादव का विशेष योगदान रहा। साथ ही दिलीप सिंह, बालन शुक्ला, आनंद शुक्ला, कमलेश, प्रमोद, अमन, अभिषेक, श्रीराम वर्मा, राणा समीर, बृजमोहन सिंह, जीबी सिंह, ओंकार सिंह, बब्बन यादव, विनोद सिंह, प्रेमचंद यादव, रामदेव, महेंद्र सिंह, देवांशु, सुभाष सिंह, सलेहा, अजय मौर्य, कमलेश गुप्ता, अर्चना, आरती सिंह सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं