Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

बुलाकर मजदूर को किया गायब! पत्नी ने लगाया अपहरण का आरोप, पुलिस पर लापरवाही का इल्जाम

बुलाकर मजदूर को किया गायब! पत्नी ने लगाया अपहरण का आरोप, पुलिस पर लापरवाही का इल्जाम


उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहां एक मजदूर को आधी रात फोन कर झाला पर बुलाया गया और उसके बाद से वह रहस्यमय तरीके से लापता हो गया। पीड़ित की पत्नी ने अपहरण की आशंका जताते हुए पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है।

मामला लखीमपुर खीरी के थाना मैगलगंज क्षेत्र के ग्राम जहांनगर का है। पीड़िता सरला देवी ने बताया कि रात करीब 12 बजे धर्म सिंह नाम के व्यक्ति ने उनके पति को फोन कर अपने झाला पर जरूरी काम बताकर बुलाया था।

सरला देवी के अनुसार, सुबह तक जब उनके पति घर नहीं लौटे तो वह खुद धर्म सिंह के झूले पर पहुंचीं और पति के बारे में पूछताछ की। आरोप है कि धर्म सिंह ने बताया कि उनके पति वहां से काफी पहले जा चुके हैं और उसके बाद उन्हें कुछ जानकारी नहीं है।

परिवार का कहना है कि इसके बाद से मजदूर का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। सरला देवी ने थाना मैगलगंज पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई, लेकिन उनका आरोप है कि पुलिस अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रही है।

परिजन अनहोनी की आशंका जता रहे हैं और प्रशासन से जल्द से जल्द खोजबीन कर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

फिलहाल पुलिस की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। सवाल यह है कि आखिर मजदूर कहां गया और पुलिस जांच में देरी क्यों?

इस खबर पर हम लगातार नजर बनाए हुए हैं।

कैमरामैन के साथ,

श्री न्यूज़ 24

कोई टिप्पणी नहीं