Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

थाना हजार क्षेत्र के ग्राम सिद्ध नगर में 65 वर्षीय कमलजीत कौर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

थाना हजार क्षेत्र के ग्राम सिद्ध नगर में 65 वर्षीय कमलजीत कौर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत


जनपद पीलीभीत के थाना हजारा क्षेत्र के ग्राम सिद्धनगर (टिब्भा) में 65 वर्षीय कमलजीत कौर पत्नी बावा सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। अब परिजनों ने महिला की हत्या किए जाने की आशंका जताई है, जिससे पूरे गांव में दहशत और चर्चा का माहौल बना हुआ है।

जानकारी के अनुसार कमलजीत कौर अपनी बेटी और दामाद के साथ घर में रहती थीं। रविवार रात उनकी बेटी और दामाद गांव में ही एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। बताया जा रहा है कि महिला उस समय घर में अकेली थीं। जब देर रात दोनों वापस लौटे तो कमलजीत कौर को चारपाई पर अचेत अवस्था में पाया। काफी आवाज देने के बावजूद जब कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली तो उन्होंने पास जाकर देखा, जहां महिला मृत अवस्था में पड़ी थीं।

घटना की सूचना तत्काल थाना हजारा पुलिस को दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत होने पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस द्वारा आसपास के लोगों से पूछताछ भी की जा रही है।

परिवार का आरोप है कि महिला की मौत स्वाभाविक नहीं है, बल्कि उनकी हत्या की गई है। परिजनों का कहना है कि महिला पूरी तरह स्वस्थ थीं और अचानक इस तरह मृत्यु होना संदेह पैदा करता है। उन्होंने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद तहरीर देने की बात कही है।

थाना हजारा पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। यदि परिजन लिखित शिकायत देते हैं तो मामले की गंभीरता से जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

इस घटना से गांव में शोक के साथ-साथ भय का माहौल भी व्याप्त है। ग्रामीणों ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की है, ताकि सच्चाई सामने आ सके।


श्री न्यूज़ 24 से UP हेड मनोज प्रजापति की खास रिपोर्ट

कोई टिप्पणी नहीं