Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

संदिग्ध हालात में युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, हत्या की आशंका!

संदिग्ध हालात में युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, हत्या की आशंका!



श्री न्यूज़ 24 से UP हेड मनोज प्रजापति की खास रिपोर्ट


खीरी पीलीभीत।

जनपद पीलीभीत की तहसील पूरनपुर के ट्रांस शारदा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बाजार घाट में लाला पीर की मजार के समीप एक युवक का शव संदिग्ध अवस्था में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। खेत में शव पड़े होने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने पुलिस को अवगत कराया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पीलीभीत भेज दिया।


थाना हजारा प्रभारी निरीक्षक शरद यादव ने बताया कि मृतक की पहचान रंजीत उर्फ सुड्डू पुत्र राम सतन निवासी ग्राम विचित्र नगर, थाना संपूर्णानगर, तहसील पलिया कला, जिला लखीमपुर खीरी के रूप में हुई है। युवक का शव बाजार घाट स्थित लाला पीर की मजार के पास खेत में पड़ा मिला। फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।


मृतक के पिता राम सतन ने आरोप लगाया कि सोमवार को थाना हजारा क्षेत्र के ग्राम राणा प्रताप नगर निवासी दो युवक उनके बेटे को घर से बुलाकर अपने साथ ले गए थे, जिसके बाद से उसका कोई पता नहीं चला। अगले दिन उसका शव संदिग्ध अवस्था में बरामद हुआ।


अचानक हुई इस घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच किए जाने की बात कही जा रही है। क्षेत्र में घटना को लेकर दहशत और चर्चाओं का माहौल बना हुआ है।

कोई टिप्पणी नहीं