Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

जनपद पीलीभीत के थाना क्षेत्र हजारा में राजकीय हाई स्कूल मुरैना गौड़ी मैं धूमधाम से मनाया गया प्रथम वार्षिक उत्सव!

जनपद पीलीभीत के थाना क्षेत्र हजारा में राजकीय हाई स्कूल मुरैना गौड़ी मैं धूमधाम से मनाया गया प्रथम वार्षिक उत्सव!



श्री न्यूज़ 24 से UP हेड मनोज प्रजापति की खास रिपोर्ट


जनपद पीलीभीत की तहसील पूरनपुर के ट्रांस शारदा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मुरैना गौड़ी स्थित राजकीय हाईस्कूल में मंगलवार को विद्यालय का प्रथम वार्षिकोत्सव समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक, धार्मिक, सामाजिक एवं राजनीतिक विषयों पर आधारित रंगारंग प्रस्तुतियां देकर उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया।


वार्षिकोत्सव के दौरान विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत नृत्य, नाटक एवं गीतों को दर्शकों ने सराहा। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागी बच्चों को विद्यालय प्रशासन की ओर से सम्मानित भी किया गया, जिससे छात्रों में उत्साह और आत्मविश्वास देखने को मिला।


कार्यक्रम का शुभारंभ शिक्षा की देवी मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम का संचालन अजीत कुमार ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य ने उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त किया।


समारोह में मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान मुकेश कुमार एडवोकेट रहे, जबकि हजारा थाना प्रभारी शरद यादव विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वक्ताओं ने अपने संबोधन में शिक्षा को समाज के विकास की आधारशिला बताते हुए विद्यार्थियों को निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।


कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय परिवार राम सुरेश,अजीत कुमार,विकाश भारती ने सफल आयोजन के लिए सभी सहयोगियों एवं ग्रामीणों का आभार जताया।

कोई टिप्पणी नहीं