लखीमपुर खीरी में आग का तांडव! सिंगहा खुर्द में अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग में किसान रामकुमार वर्मा का सब कुछ स्वाहा
लखीमपुर खीरी में आग का तांडव! सिंगहा खुर्द में अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग में किसान रामकुमार वर्मा का सब कुछ स्वाहा!
20 कुंतल भूसा, चार छप्पर और हजारों का सामान जलकर राख। आग की लपटों ने मचाई अफरा-तफरी, ग्रामीणों ने दिखाई बहादुरी। फायर विगेड से पहले ही पाया आग पर काबू। प्रधान प्रतिनिधि श्याम मोहन दीक्षित भी पहुंचे मौके पर। आग के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस।
श्री न्यूज 24 से मण्डल रिपोर्टर चन्दन सोनी लखनऊ मण्डल लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी के थाना क्षेत्र सिंगाही के गांव सिंगहा खुर्द में बुधवार को एक भीषण आग लग गई। गांव के निवासी रामकुमार वर्मा पुत्र श्री केशन वर्मा के घर में अज्ञात कारणों से आग लग गई, जिसने तेजी से विकराल रूप धारण कर लिया। इस अग्निकांड में चार छप्पर, लगभग 20 कुंतल भूसा, लकड़ी सहित हजारों का सामान जलकर राख हो गया।
आग की लपटें उठती देख गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही फायर विगेड की गाड़ी भी मौके पर पहुंच गई, लेकिन गाड़ी पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद निजी संसाधनों और पानी की मदद से आग पर काबू पा लिया। इससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया और आग पड़ोस के अन्य घरों तक नहीं पहुंच सकी।
घटना की जानकारी मिलते ही प्रधान प्रतिनिधि श्याम मोहन दीक्षित भी मौके पर पहुंच गए। आग लगने के स्पष्ट कारणों का अभी पता नहीं चल सका है, और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।



Post a Comment