Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

अमेठी: संदिग्ध मौत के मामले में 10 दिन बाद डीएम के आदेश पर कब्र से शव निकाला गया

अमेठी: संदिग्ध मौत के मामले में 10 दिन बाद डीएम के आदेश पर कब्र से शव निकाला गया


अमेठी: संदिग्ध मौत के मामले में 10 दिन बाद डीएम के आदेश पर कब्र से शव निकाला गया

जनपद अमेठी की तहसील तिलोई के थाना मोहनगंज क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा फूला शुक्लापुर में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में 10 दिन बाद कब्र की खुदाई कर शव को बाहर निकाला गया।

मृतका रुखसाना बानो, पुत्री इश्तियाक अहमद, की लगभग 10 दिन पहले संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी, जिसके बाद परिजनों द्वारा उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया था। हालांकि, मृतका के मायके पक्ष ने इस मौत को संदिग्ध बताते हुए हत्या का आरोप लगाया और पोस्टमार्टम की मांग की।

परिजनों का कहना है कि मृतका के गले पर संदिग्ध निशान पाए गए थे, जिससे उन्हें हत्या की आशंका हुई। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी (डीएम) ने कब्र की खुदाई के आदेश दिए।

डीएम के निर्देश पर नायब तहसीलदार और पुलिस की मौजूदगी में कब्र से शव को बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इस घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा और तनाव का माहौल बना हुआ है, वहीं प्रशासन ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है।

रिपोर्टर: मारूफ अहमद

स्थान: अमेठी, उत्तर प्रदेश

कोई टिप्पणी नहीं