Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

मुख्यमंत्री पर अभद्र टिप्पणी मामला: भीम आर्मी ने अमेठी एसपी को सौंपा स्पष्टीकरण पत्र!

मुख्यमंत्री पर अभद्र टिप्पणी मामला: भीम आर्मी ने अमेठी एसपी को सौंपा स्पष्टीकरण पत्र!



अमेठी। मुख्यमंत्री पर अभद्र टिप्पणी के वायरल वीडियो को लेकर उपजे विवाद के बीच भीम आर्मी भारत एकता मिशन ने अमेठी पुलिस प्रशासन को स्पष्टीकरण पत्र सौंपते हुए संगठन की स्थिति स्पष्ट की है। संगठन के पदाधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक अमेठी को ज्ञापन देकर कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले व्यक्ति का भीम आर्मी से किसी भी प्रकार का संबंध नहीं है।पत्र में बताया गया कि 15 मार्च 2026 को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसके आधार पर कमरौली थाना क्षेत्र में भीम आर्मी के कुछ पदाधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई। संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि जिस व्यक्ति ने कथित तौर पर अभद्र टिप्पणी की, वह न तो भीम आर्मी का सदस्य है और न ही किसी पद पर आसीन है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वीडियो में जिन लोगों पर आरोप लगाया गया है, वे उस समय मंच या कार्यक्रम में मौजूद भी नहीं थे।भीम आर्मी के प्रतिनिधियों के अनुसार यह घटना उस समय की है जब एक जनसभा कार्यक्रम के दौरान कुछ लोग फेसबुक लाइव के माध्यम से कार्यक्रम का प्रसारण कर रहे थे। इसी बीच एक व्यक्ति भगवा गमछा पहनकर वहां पहुंचा और नारेबाजी करते हुए कथित टिप्पणी कर दी। बाद में वही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके आधार पर संगठन के पदाधिकारियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

संगठन के पदाधिकारियों ने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग करते हुए कहा कि वास्तविक दोषी व्यक्ति की पहचान कर उसके खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जाए। साथ ही उन्होंने यह भी अनुरोध किया कि गलत तरीके से दर्ज किए गए मुकदमे को निरस्त किया जाए, ताकि निर्दोष लोगों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।भीम आर्मी के पदाधिकारियों ने भरोसा जताया कि प्रशासन निष्पक्षता के साथ जांच करेगा और सत्य सामने लाएगा।



यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद के साथ

कोई टिप्पणी नहीं