Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

लखीमपुर खीरी में गैस सिलेंडर के लिए लंबी लाइनें, ब्लैक में ₹1500 में बिकने का आरोप

लखीमपुर खीरी में गैस सिलेंडर के लिए लंबी लाइनें, ब्लैक में ₹1500 में बिकने का आरोप!


लखीमपुर खीरी में इन दिनों रसोई गैस सिलेंडर को लेकर लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शहर और आसपास के क्षेत्रों में गैस एजेंसियों के बाहर सिलेंडर लेने के लिए लंबी-लंबी कतारें देखी जा रही हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने दो-तीन दिन पहले ही सिलेंडर की बुकिंग कर दी थी, लेकिन इसके बावजूद उन्हें अब तक सिलेंडर नहीं मिल पाया है। कई उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया है कि बाजार में गैस सिलेंडर ब्लैक में लगभग ₹1500 में बेचा जा रहा है। लोगों का कहना है कि अगर ₹1500 दे दिया जाए तो तुरंत सिलेंडर मिल जाता है, जबकि जिन लोगों ने नियमित तरीके से बुकिंग कराई है, उन्हें इंतजार करना पड़ रहा है।

उपभोक्ताओं के अनुसार इस स्थिति से आम लोगों को काफी परेशानी हो रही है। वहीं संबंधित विभाग और गैस एजेंसी की ओर से यह कहा जा रहा है कि सिलेंडर की कोई कमी नहीं है और लोगों से अपील की जा रही है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें।

हालांकि सवाल यह उठ रहा है कि जब प्रशासन और एजेंसी सिलेंडर की कमी से इनकार कर रहे हैं, तो फिर एजेंसियों के बाहर इतनी लंबी कतारें क्यों लग रही हैं।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलेंडर मिल सके और ब्लैक मार्केटिंग पर रोक लगाई जा सके।

कोई टिप्पणी नहीं