Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

सुल्तानपुर में आपत्तिजनक व्हाट्सएप स्टेटस पर कर्मचारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज!

सुल्तानपुर में आपत्तिजनक व्हाट्सएप स्टेटस पर कर्मचारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज!


सुल्तानपुर में सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक व्हाट्सएप स्टेटस पोस्ट करने के मामले में एक कर्मचारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई जिला समाज कल्याण विभाग में तैनात कनिष्ठ सहायक अभिषेक गिरी के खिलाफ की गई है।

मामले में समाजवादी पार्टी के मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष शहजाद अहमद और एडवोकेट अशोक सिंह विसेन सहित कई कार्यकर्ताओं ने नगर कोतवाली में तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस का कहना है कि पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट:

शेष कुमार सिंह, ब्यूरो चीफ

श्री न्यूज़ 24, सुल्तानपुर

कोई टिप्पणी नहीं