Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

🏏 अंडर-16 स्वर्गीय अमिय त्रिपाठी मेमोरियल इंटर अकादमी लीग क्रिकेट प्रतियोगिता 2026

🏏 अंडर-16 स्वर्गीय अमिय त्रिपाठी मेमोरियल इंटर अकादमी लीग क्रिकेट प्रतियोगिता 2026


(आयोजक: जिला क्रिकेट एसोसिएशन, लखीमपुर खीरी)

आज रॉयल फूड्स डिग्री कॉलेज मैदान पर प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला लखीमपुर क्रिकेट अकादमी एवं जेनेसिस स्पोर्ट्स अकादमी के बीच खेला गया।

टॉस जीतकर लखीमपुर क्रिकेट अकादमी ने पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। जेनेसिस स्पोर्ट्स अकादमी ने निर्धारित 25 ओवरों में 9 विकेट खोकर 169 रन बनाए।

जेनेसिस स्पोर्ट्स अकादमी की ओर से:

कुमार विशेष – 60 रन

गौरव शर्मा – 57 रन

पुष्कर गुप्ता – 12 रन

वर्णित – 12 रन

लखीमपुर क्रिकेट अकादमी की ओर से विपिन एवं श्रेष्ठ प्रताप सिंह ने 2-2 विकेट प्राप्त किए।

लक्ष्य का पीछा करते हुए लखीमपुर क्रिकेट अकादमी ने 16.1 ओवर में मात्र 2 विकेट खोकर मैच अपने नाम कर लिया।

लखीमपुर क्रिकेट अकादमी की ओर से:

आरुष – 48 रन (नाबाद)

श्रेष्ठ प्रताप सिंह – 46 रन

वरेण्य त्यागी – 40 रन

अपने शानदार हरफनमौला प्रदर्शन के लिए श्रेष्ठ प्रताप सिंह को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के जिला अध्यक्ष अरविंद कुमार गुप्ता जी उपस्थित रहे।

🏆 विशेष पुरस्कार

उभरता हुआ सितारा: वरेण्य त्यागी एवं अंश अग्रवाल

प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट: धर्मवीर

बेस्ट बॉलर: हर्षित

बेस्ट बैट्समैन: प्रांज्वल

इस अवसर पर अभिषेक शुक्ला, राकेश गुप्ता, सुमन त्यागी, एस.के. सिंह तोमर, राजीव त्रिवेदी, सुमित गुप्ता, पवन गुप्ता, पुलक अग्रवाल, कृषा कुमार, शरद मिश्र, श्री अनुपम त्रिपाठी, श्रीमती रश्मि त्रिपाठी, पारिजात त्रिपाठी, रामजी कश्यप, नीरज शुक्ला, श्याम मोहन श्रीवास्तव, इरफान मलिक, रवि शंकर तिवारी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

यह प्रतियोगिता युवा खिलाड़ियों के लिए अत्यंत प्रेरणादायक रही और भविष्य के क्रिकेट सितारों को मंच प्रदान करने में सफल सिद्ध हुई।

कोई टिप्पणी नहीं