बाराबंकी थाना कोठी में लड़की को हुआ किन्नर से प्यार.....
बाराबंकी थाना कोठी में लड़की को हुआ किन्नर से प्यार.....
बाराबंकी में प्यार के अजब गजब रंग देखने को मिल रहे है यहां 13 फरवरी को ताल पुरवा गांव मजरे टंडवा में एक लड़की की शादी एक किन्नर से करने का मामला वायरल हुआ था जिसको जानकारी मिलने पर गांव वालों ने संबंध विच्छेद करवा दिया था,
वही मामला आज फिर चर्चा में आया जब दुल्हन काजल सुबह उसी लड़के ( किन्नर) के साथ भाग गई जबकि पिता जगन्नाथ आज दूल्हे के परिवार से शादी में खर्च किए गए पैसे लेने जा रहा था, लड़की का कहना है कि उसे अपने दूल्हे से प्यार है और उसी के साथ रहना है, परिजनों के कहने पर थाना कोठी के दोनों को बैठाकर मामले में सहमति बनाने का प्रयास कर रही है।
इसी दौरान लड़की के घर वालों की मांग है कि लड़का किन्नर है या नहीं इसकी मेडिकल जांच कराई जाय पर लड़की को अपने दूल्हे के साथ ही रहना है गांव में चर्चा है कि दोनों के पहले 2 साल से परिचय है वही दूल्हे के द्वारा तंत्र मंत्र करवा कर फुसलाने के भी आरोप लग रहा है। मण्डल कॉर्डिनेटर राजकुमार सिंह श्री न्यूज़ 24/अदिति न्यूज़ की खास रिपोर्ट।

Post a Comment