खेतों में काम कर रहे किसन को शेर ने बनाया अपना निवाला 2 घंटे बाद तक वन विभाग पहुंचने में नाकाम
खेतों में काम कर रहे किसन को शेर ने बनाया अपना निवाला 2 घंटे बाद तक वन विभाग पहुंचने में नाकाम
उत्तर प्रदेश के जिला लखीमपुर खीरी के तहसील पलिया के वन रेंज सम्पूर्णानगर के ग्राम इंदिरा नगर में एक बार शेर ने खेतों में पानी चला रहे किसान प्रगट सिंह पुत्र दर्शन सिंह को बनाया अपना निवाला शुक्रवार को खेतों में पानी चलाने गया किसान जब देर शाम घर वापस ना लौट सका तो परिजनों ने खोज बिन करनी शुरू कर दी परंतु कही भी पता न लग सका परंतु आज शनिवार को किसान प्रगट सिंह का खेतों के मेड़ पर चप्पल मिली तो ग्रामीणों की मदद से खेत के अंदर जाकर देखा तो प्रगट सिंह का अध खाया शव मिलने से चीख पुकार मच गई वन विभाग को सूचना के बाद भी दो घंटे तक मौके पर ना पहुंचने से ग्रामीणों में काफी आक्रोश यह पहली घटना नहीं लगातार आधा दर्जन से ऊपर पहुंच चुकी परंतु वन विभाग नहीं चेत रहा लगातार वन विभाग की लापरवाही से वन विभाग के खिलाफ लोगों में आक्रोश भरा हुआ है परंतु वन विभाग के कानों तक जू नहीं रेंग रही ग्रामीणों और मौजूदा प्रधान ने बताया रेंजर ललित कुमार आश्वासन पर आश्वासन देते रहे पर मौके पर ना पहुंच सके 3:00 के करीब उन्होंने बताया मैं शाहजहांपुर हूं
सूचना देने पर मौके पर पहुंची पुलिस पर कईयों घंटे बाद तक नहीं पहुंची वन विभाग की टीम
सम्पूर्णानगर वन विभाग की लापरवाही से क्षेत्र में चली गई कितनी जाने, फिर भी वन विभाग नहीं दे रहा ध्यान।
आए दिन ऐसी घटनाएं क्षेत्र में घट रही हैं
शेर का आतंक दिन पर दिन बढ़ता ही जा रहा है वहीं दूसरी तरफ वन विभाग के ढुलमुल रवैया के चलते ग्रामीणों में आक्रोश पनपता जा रहा
शेर के बढ़ते आतंक से ग्रामीण घबराए हुए हैं। वन रेंज ससम्पूर्णा नगर द्वारा सरकार के खजाने को खाली कराया जा रहा है परंतु जिम्मेदारी से अपनी ड्यूटी का निर्वहन नहीं किया जा रहा अब देखना यह है इसमें क्या कार्रवाई होती है या 5 लाख की सहयोग राशि देकर मामले को ठंडा बस्ते में कर दिया जाता है वन विभाग पर लगातार लापरवाही के आरोप
श्री न्यूज़ 24/आदिति न्यूज़ से UP हेड मनोज प्रजापति की खास

Post a Comment