किसान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने थारू जनजाति की दर्जनों मासूम बच्चियों को न्याय दिलाने के लिए बलेरा गांव का किया दौरा!
किसान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने थारू जनजाति की दर्जनों मासूम बच्चियों को न्याय दिलाने के लिए बलेरा गांव का किया दौरा!
लखीमपुर खीरी जनपद की पलिया तहसील के थारु जनजाति क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत घुसकिया के बलेरा गांव की दर्जनों छात्राओं के साथ पिछले दिनों कम्पोजिट प्राथमिक विद्यालय बलेरा के शिक्षक सुनील कुमार के द्वारा "बैड टच" करने सम्बन्धी मामले में वास्तविक जानकारी प्राप्त करने के लिए उत्तर प्रदेश कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष अजय राय के निर्देशानुसार किसान कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बृज मौर्य बलेरा गांव पंहुंचे।
आपको बताते चले की थारू जनजाति क्षेत्र कांग्रेस के द्वारा बसाया गया है। पिछले दिनों एक दर्जन मासूम बच्चियों के साथ हैवान शिक्षक ने दरिंदगी की थी , लेकिन 10 दिन बीत जाने के बाद भी खण्ड शिक्षा अधिकारी पलिया और सूबे की 'डबल इंजन' सरकार यानी योगी सरकार की पुलिस दरिंदे को अभी तक गिरफ्तार नहीं कर सकी है। वहीं जब 2 मार्च को कांग्रेस पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बृज मौर्या के नेतृत्व में पीड़ित परिवारों से संवेदनाएं व्यक्त करने तथा वास्तविक जानकारी लेने के लिए निकल रहा था, तो त्यौहार के समय कानून व्यवस्था का हवाला देकर थाना सम्पूर्णानगर पुलिस नें बृज मौर्या व नगर अध्यक्ष राजन यादव को रोक लिया गया था। लेकिन बीते गुरूवार को किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बृज मौर्य ने कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की मंशा अनुरूप पीड़ित छात्राओं को न्याय दिलाने के लिए गांव बलेरा में पहुंच कर वास्तविक स्थिति जानी। इस दौरान बृज मौर्य ने कहा की "क्या अब पीड़ित परिवारों का आंसू पोंछना भी अपराध है? भाजपा राज में बेटियां असुरक्षित हैं और पुलिस विपक्षियों को गिरफ्तार करने में व्यस्त है" इस दौरान बृज मौर्या के साथ दर्जनों कांग्रेसी कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।
श्री न्यूज़ 24/आदिति न्यूज़ से UP हेड मनोज प्रजापति की खास रिपोर्ट

Post a Comment